- Advertisement -
ज्वालामुखी। नए साल के पहले दिन बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रजत बेदी (Bollywood film actor Rajat Bedi) मां ज्वालामुखी के दर पहुंचे। रजत बेदी ने बुधवार को ज्वालामुखी (Jwalamukhi) में पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। रजत बेदी ने हवन में आहुतियां भी डालीं। वहीं मंदिर प्रशासन (Temple administration) की ओर से उन्हें माता की चुनरी और सिरोपा भेंट किया गया।
रजत बेदी के मंदिर में आने की सूचना जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिली मंदिर में भीड़ जुटना शुरू हो गई। रजत बेदी के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने को लोगों में उत्सुकता देखी गई। बता दें कि रजत बेदी 40 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से उन्हें काफी पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा रजत बेदी टेलीविजन निर्माता भी हैं।
- Advertisement -