- Advertisement -
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Bollywood actress Urmila Matondkar) ने शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी का शुभारंभ किया। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ( Maharashtra CM Uddhav Thackeray) की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस ( Congress) छोड़ शिवसेना का दामन थाम लिया। वहीं शिवसेना उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद में भेजना चाहती है। उर्मिला ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तरी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।
बताया जा रहा है कि शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास उर्मिला मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है। उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उर्मिला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म ‘झाकोला’ (1980) से की थी। ‘कलयुग’ (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उर्मिला ने 1983 में फिल्म ‘मासूम’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
- Advertisement -