- Advertisement -
मनाली। बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत अपने घर मनाली पहुंची हैं। वह कुलदेवी की पूजा करने और नया साल मनाने यहां पहुंची हैं। वह अपनी बहन रंगोली के साथ यहां पहुंची हैं। कंगना एक जनवरी तक अपने घर मनाली में रूकेंगी। 2 जनवरी को माता-पिता और बहन-जीजा के साथ मंडी रवाना होंगी। वहां पर कंगना अपनी कुल देवी अम्बिका की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगी। बता दें कि कंगना ने मनाली में बने अपने नए घप में तो पूजा पाठ करवा लिया था पर कुलदेवी की पूजा अभी तक नहीं की थी। कंगना अब सुख समृद्धि के लिए अपनी कुल देवी की पूजा करेंगी। कंगना ने गर्मियों में अपने घर में पूजा-पाठ करवाया था और अपने घर का नाम कार्तिकेय निवास रखा है।
कंगना अपने माता- पिता और बहन व जीजा के साथ अपने घर मनाली में ही नए साल का जश्न मनाएंगी। अपनी बेटी के साथ नए साल का जश्न मनाने कंगना के माता-पिता भी मंडी से मनाली आ रहे हैं। कंगना ने दीवाली भी परिवार संग मनाली में ही मनाई थी। कंगना की देवी देवताओं के भारी श्रद्धा है। कंगना जब भी मनाली आती है तो आराध्यदेव कार्तिक स्वामी के दरबार में माथा टेक आर्शीवाद लेना नहीं भूलतीं।
- Advertisement -