- Advertisement -
नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस ने एक्टर आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi) पर रेप का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के साथ आदित्य का लंबे समय से रिलेशन रहा था। एक्ट्रेस की शिकायत मिलने के बाद आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर अभी तक एक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इससे पहले दोनों के बीच विवाद के भी कई किस्से सुनने में आए थे। मीटू के तहत कई महिलाओं ने अपने साथ हुए शोषण के खिलाफ खुल कर आवाज उठाई है। रेप के मामले में शाइनी आहूजा और करण ओबेरॉय (Karan Oberoy) पर भी मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला तांत्रिक और हीलर को ओशिवारा पुलिस ने अरेस्ट (arrested) कर लिया था। क्योंकि उन्होंने करण पर रेप का झूठा आरोप लगाया था।
- Advertisement -