- Advertisement -
धर्मशाला। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख छुट्टियां मनाने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज (McLeodganj) पहुंची हैं। फातिमा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर फोटो पोस्ट की हैं, जिनमें वह ट्रैकिंग (Tracking) करती नजर आ रही हैं। मैक्लोडगंज के नैसर्गिक सौंदर्य में वो पिछले एक सप्ताह से ठहरी हुई हैं। बॉलीवुड में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी सक्रिय रहती हैं।
वह अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 27 वर्षीय अभिनेत्री अपने आगामी प्रोजेक्ट भूत पुलिस की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें सैफ अली खान और अली फजल सह-कलाकार होंगे। फातिमा सना शेख को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 से ज्यादा साल हो गए हैं। 1997 में आई कॉमेडी फिल्म ‘चाची 420′ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट्स कमल हासन की बेटी के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके बाद वे बिट्टू बॉस’ और ‘आकाश वाणी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्हें पहचान 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ से मिली। इसमें उन्होंने महावीर फोगाट (आमिर खान) की बेटी गीता फोगाट का रोल किया था। आखिरी बार फातिमा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018) में दिखाई दी थीं।
- Advertisement -