- Advertisement -
नाहन। आयुर्वेद विभाग ने लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत विभाग ने एक किताब लिखी है, जिसमें घरेलू इलाज के सरल नुस्खे बताए गए हैं। “आयुष से कायाकल्प” विषय पर लिखी हुई पुस्तक काभी सुर्खियों में है। पुस्तक को जारी करने में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केआर मोगटा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में घरेलू स्तर पर आयुर्वेदिक तरीके से इलाज के नुस्खे हैं।
पुस्तक में बताया गया है कि किस तरीके से लोग अपने आसपास की प्राकृतिक वनस्पति का इस्तेमाल कर घरेलू स्तर पर आयुर्वेदिक तरीके से इलाज कर सकते हैं। पुस्तक की खास बात यह भी है कि इसमें नशे से दूर रहने के तरीके व नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान भी आयुर्वेदिक तरीके से बताने की कोशिश की गई है। विभाग ने अभी तक करीब 4500 पुस्तकें वितरित की है। खासकर विभाग द्वारा यह पुस्तकें जिला के उन सभी 140 स्कूलों में वितरित की गई है जिन स्कूलों को आयुर्वेदिक विभाग ने पहले ही गोद लिया है। साथ ही इन पुस्तकों की डिमांड अन्य विभाग भी कर रहे हैं।
- Advertisement -