-
Advertisement
इस देश में हैं लाखों हाथी, सरकार ने दी 60 को मारने की इजाजत; 1 की कीमत 31 लाख
Last Updated on February 9, 2020 by
बोत्सवाना। हाथियों की बढ़ती जनसंख्या से परेशान अफ्रीकी देश बोत्सवाना (Botswana) अब कंट्रोल के लिए इसे मारने की योजना बना रहा है। इसके लिए बकायदा नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार बोत्सवाना ने 60 हाथियों का शिकार करने के लिए 6 लाइसेंस की नीलामी की है जिसके तहत प्रति हाथी (Elephant) मारने पर सरकार को कम-से-कम 31 लाख रुपए मिलेंगे। बता दें कि ये रुपए हाथियों को मरने के बदले में जमा करने होंगे। बताया जा रहा है कि इन हाथियों को मारने से सरकार को 18.60 करोड़ रुपए का फायदा होगा।
बता दें कि बोत्सवाना में हाथियों के शिकार पर लगी रोक पिछले साल मई में हटा ली गई थी। गौरतलब है कि बोत्सवाना में हाथियों की संख्या (1.30 लाख) दुनिया में सबसे अधिक है। हाथी लगातार इंसानी बस्तियों में घुसपैठ करके नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोगों को भी मार देते हैं। इसलिए बोत्सवाना की सरकार ने 60 हाथियों को मारने का आदेश दिया है। जिन 6 एजेंसियों को हाथी मारने का लाइसेंस दिया गया है, वे इन हाथियों को मारने के बाद इसके अंगों को बेचकर पैसे कमाएंगे। इसीलिए बोतस्वाना की सरकार ने हर हाथी की एक कीमत तय कर दी है। जो शिकारी एजेंसी यह कीमत नहीं देगी उसे हाथी मारने नहीं दिया जाएगा।