- Advertisement -
नाहन। उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब के भूपपुर में यमुना नदी में 23 वर्षीय बिक्की पुत्र राजेंद्र, निवासी बद्रीपुर नदी के किनारे रेत बजरी निकालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान विक्की हाथ-मुंह धोने नदी के बीच चला गया।बताया जा रहा है कि हाथ मुंह धोते समय अचानक विक्की की चप्पल यमुना नदी में बह गई। चप्पल को पकड़ने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा, पानी की चपेट में आ गया। यह हादसा रविवार दोपहर 12 बजे के करीब पेश आया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की सहायता से विक्की का शव पानी से निकाला गया। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
- Advertisement -