- Advertisement -
बस्तर। शादी (Marriage) के बाद पति-पत्नी और वो या अजीब शादियों (Weird weddings) के आपने बहुत से किस्से पढ़े, सुने और अपने आस-पास देखे होंगे, लेकिन यह किस्सा कुछ ज्यादा ही अनूठा है। इसमें एक लड़के (Boy) ने एक साथ एक ही मंडप में अपनी दो प्रेमिकाओं (Lovers) के साथ शादी रचाई। इस शादी के लिए दोनों लड़कियां भी रज़ामंद थीं और लड़कियों के परिजन भी। ये अनूठी शादी का मामला है छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) का। तीन जनवरी हो ही ये शादी हुई और तीन-तीनों खुशी-खुशी रह रहे हैं।’
बस्तर के टकरा लोहंगा के चंदू मौर्य को एक लड़की से प्यार हो गया। कोरोना काल के बीच चंदू को लड़की से प्यार हुआ। चंदू लड़की को अपने घर ले आया। इसके कुछ दिनों बाद चंदू एक बार फिर से अपने ही पड़ोस में एक लड़की को दिल दे बैठा। इसके बाद चंदू ने उस लड़की से भी शादी करने का फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए दोनों लड़कियां और लड़कियों के परिजन भी मान गए।
ये भी पढ़ें : दुनिया का इकलौता देश, जहां पति-पत्नी को Divorce लेने की इजाजत नहीं
दरअसल चंदू एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखता और आदिवासी समुदाय में एक से ज्यादा शादियां करने की मान्यता है। इसलिए चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एकसाथ एक ही मंडप में शादी रचाई। दोनों ही लड़कियां चंदू को बहुत पसंद करती हैं इसलिए दोनों ने भी एकसाथ एक मंडप में शादी करने के लिए हामी भर दी। हालांकि जैसे इस विवाह की खबर फैली तब से यह विवाह सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस शादी में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।
- Advertisement -