- Advertisement -
नई दिल्ली। एक मनचले लड़के ने लड़की को प्रपोज करने के लिए ताजमहल की प्रतिकृति को गिफ्ट पैक कर उसकी छत पर फेंका। निशाना चूकने के कारण वह गिफ्ट लड़की के पिता के सिर से जा टकराया। फिर क्या था, इसके बाद जो बवाल मचा कि पुलिस बुलानी पड़ी। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 35 रुपए का नारियल अमेजन पर बिक रहा है 1300 रुपए में, जानिए इसकी वजह
मामला दिल्ली का है। वहां एक मनचला किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बताया जा रहा है कि वो उस लड़की के साथ शादी करना चाहता था और इसके लिए प्रपोज कर रहा था। इसी के चलते उसने प्यार की निशानी ताजमहल की प्रतिकृति को गिफ्ट करने की ठानी और उसे उस लड़की की छत पर फेंक दिया। इस घटना के बाद लड़की के घरवाले मामले को लेकर पुलिस के पास गए। बताया जा रहा है कि ये मनचला कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और शादी करने के लिए दबाब बना रहा था। लड़की का कहना है कि अक्सर ही आरोपी से ताजमहल गिफ्ट करने की कोशिश करता था और उस पर शादी का दबाब बना रहा था। आरोप है कि लड़के के भाई ने भी लड़की को धमकाया था कि उसके भाई की गिफ्ट स्वीकार कर ले नहीं तो अच्छा नहीं होगा।
- Advertisement -