-
Advertisement
आखिर क्यों लड़की के Birthday पर 2000 KM का सफर तयकर पहुंचे लड़के को थाने में बितानी पड़ी रात
Last Updated on January 16, 2021 by Sintu Kumar
सोशल मीडिया का दौर है और इस माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं , जिनको हम जानते नहीं लेकिन उनसे हम सोशल मीडिया (Social media) पर कनैक्ट होते हैं। आप ने कई बार सुना होगा कि सोशल मीडिया के जारिए लड़का-लड़की मिले और प्यार हो गया। कई बार इस प्लेटफार्म के जरिए मिलने वाले लोग धोखाधड़ी के शिकार भी जो जाते हैं। अब इन साहब को देखिए जो सोशल मीडिया पर बनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से मिलने तो पहुंचे पर हवालात की सैर करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: गोद ली बच्ची को जन्मदिन पर मां ने दिया ऐसा Gift, रुलाने वाला है Video
मामला हमारे ही देश का है। हुआ यूं कि बंगलुरु के एक लड़के की लखीमपुर खीरी (यूपी) का लड़की से दोस्ती हो गई। बात जब आगे बढ़ी तो लड़की के बर्थडे पर उसने सरप्राइज देने की सोची। इसके लिए लड़के ने बंगलुरु से लखनऊ (Bangalore to Lucknow) के लिए फ्लाइट ली और फिर लखीमपुर खीरी जाने के लिए बस ली। लड़की के लिए वह चॉकलेट, एक टेडी बियर और कुछ अन्य गिफ्ट आइटम भी लाया था। जब 2000 किलोमीटर की यात्रा कर अचानक लड़का उस लड़की से सामने पहुंचा तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के के परिवार ने परिवार ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद लड़के को एक रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी।
दरअसल, लड़का भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले का रहने वाला था और बंगलुरू में मैकेनिक था। पुलिस ने निजी मुचलके पर अगले दिन लड़के को रिहा कर दिया गया। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। लेकिन, उसे सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।