-
Advertisement

ब्रेकिंग: Nadda बने बीजेपी के Big Boss, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
Last Updated on January 20, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा “जेपी” (JP Nadda) भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) के नए अध्यक्ष होंगे। उनका चयन आज पार्टी मुख्यालय में निर्विरोध कर लिया गया। इससे पहले आज सुबह उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12:30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था।
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री राधा मोहन सिंह ने श्री जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। pic.twitter.com/gJfX6QrBwA
— BJP (@BJP4India) January 20, 2020
इसके बाद पार्टी के संगठन चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह (Radhamohan Singh) ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए कहा भरतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सारी संवैधानिक प्रक्रियाएं को पूरी कर ली गई हैं। जगत प्रकाश नड्डा 2019 से 2022 के लिए सर्वानुमति से अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
Announcement of the newly-elected BJP National President at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/4eDNyMrQAr
— BJP (@BJP4India) January 20, 2020
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह का पार्टी अध्यक्ष के तौर पर साढ़े पांच साल का कार्यकाल ख़त्म हो गया। उन्होंने नडृडा को बतौर अध्यक्ष चयनित होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
आज भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के साथ श्री @JPNadda जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु नामांकन भरा। pic.twitter.com/qBliWtdjdo
— Amit Shah (@AmitShah) January 20, 2020
नड्डा पीएम मोदी और अमित शाह के काफी करीबी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी और वह आरएसएस (RSS) के काफी सक्रिय सदस्य रहे हैं। नड्डा को राज्य और केंद्रीय संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से ताल्लुक रखते हैं। नड्डा की ताजपोशी के वक्त हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित भारी संख्या में नेता मौजूद रहे।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें