-
Advertisement
अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान उलझ पड़े दूल्हा-दुल्हन, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह (Marriage) के वीडियो खूब अपलोड हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो इतना मनोरंजन करते हैं कि बार.बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता। अब जो शादी का वीडियो सामने आया है वो भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक रस्म के दौरान एक दूसरे भिड़ते दिख रहे हैं। हालांकि ये भिड़ंत मस्ती के तौर पर थी। दोनों के इस वीडियो (Video) को जिसने भी देखा उनके चेहरे पर स्माइल (Smile) जरूर आई होगी।
यह भी पढ़ें- शादी में लेट पहुंचा दूल्हा तो भड़की दुल्हन ने स्टेज पर काट दिया बवाल. देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी (Wedding) में सारे मेहमान आ चुके हैं। दूल्हा_दुल्हन भी सारी रस्में निभा रहे हैं। इसी दौरान अंगूठी ढूंढने की रस्म में दूल्हा-दुल्हन (Bride) आपस में मस्ती भरे अंदाज में भिड़ जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन के इस अंदाज पर सारे गेस्ट स्माइल करने लगते हैं। इस रस्म के दौरान एक बड़े बर्तन में दूध, गुलाब के फूल के पत्ते और अंगूठी डाल दी जाती है और फिर (Groom) दूल्हा और दुल्हन को यह अंगूठी ढूंढनी पड़ती है। और इसमें 3 राउंड होते हैं, जो ज्यादा बार अंगूठी ढूंढता है वहीं विजेता होता है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।