Home » देश-दुनिया » दूल्हा जयमाला के लिए करता रहा इंतजार, दुल्हन अचानक …
दूल्हा जयमाला के लिए करता रहा इंतजार, दुल्हन अचानक …
Update: Friday, May 18, 2018 @ 4:05 PM
नई दिल्ली। उस दूल्हे पर क्या बीती होगी जिसकी होने वाली दुल्हन जयमाला से पहले हो जाए फरार, ऐसा ही हुआ है। हालांकि, दूल्हा जिससे शादी रचाने आया था वह तो उसे नहीं मिली पर उसी मंडप में उसे दूसरी दुल्हन जरूर मिल गई। यानी दूल्हे की किसी तरह से इज्जत बच गई और वह दूसरी दुल्हन को लेकर बारात के साथ वापस अपने घर पहुंचा। माजरा यूपी के महराजगंज का है। किस्सा कुछ इस तरह शुरू होता है, सेहरा बांधे दूल्हा बारातियों संग दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचता है। स्टेज पर वह अपनी होने वाली दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है कि जयमाला की रस्मे पूरी की जाएं।

बहुत देर हो जाती है तो पता चलता है कि दुल्हन तो अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी है। उस वक्त तक बाराती बैंड बाजे की धुनों पर नाच रहे होते हैं, लड़की के परिजन परेशान हो जाते हैं कि कैसे दूल्हा पक्ष को इसकी जानकारी दें। खैर,
लड़की के पिता ने हिम्मत जुटाकर दूल्हा पक्ष को बताया तो दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि दुल्हन की छोटी बहन से शादी करवा दी जाए। जब छोटी बहन से बात की गई तो वह शादी के लिए तैयार हो गई, इस तरह दूल्हा की इज्जत भी बच गई।