-
Advertisement

… और दुल्हन ने वरमाला दूल्हे के छोटे भाई के गले में डाल दी, जानिए क्यों?
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) में दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा। लेकिन वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे की जगह उसके छोटे भाई के गले में माला डाल दी और सात फेरे भी लिए। असल में इस घालमेल की वजह यह थी कि दूल्हा मंदबुद्धि (Mentally Weak) का था। यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया और तब मजबूरन उसकी शादी दूल्हे के छोटे भाई से करवानी पड़ी।
ऐसे हुआ कांड
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरूद्धपुर पश्चिमपट्टी गांव में माता प्रसाद सरोज की बेटी कंचन की शादी होनी थी। शादी के लिए बाकायदा नीवी विसुन्दरपुर गांव का सर्वजीत सरोज रथ पर सवार होकर शादी के लिए पहुंचा। एक तरफ बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, इसी बीच कांड हो गया। वरमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को मंदबुद्धि बताकर शादी करने से इनकार कर दिया।
पहले विवाद, फिर पंचायत, आखिर में पुलिस
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की स्थिति में दुल्हन के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर चेतगंज चौकी प्रभारी पहुंच गए। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने को लेकर दोनों पक्ष सहमत हो गए। शादी के लिए सहमति बनने के बाद सोमवार की रात दोनों की शादी हुई। चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि दुल्हन के शादी से इनकार करने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुल्हन की दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने की बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए, जिसके बाद सकुशल विवाह संपन्न कराया गया। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
यह भी पढ़े:बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और उधर दुल्हन गई मेकअप करने, फिर हुआ यह