-
Advertisement

सात फेरों से पहले गिर गई दूल्हे की विग, गुस्साई दुल्हन ने कर दिया ये काम
शादी को लेकर हर लड़की के कुछ सपने होते हैं। हालांकि आज के दौर में दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे से बातचीत करते हैं। एक दूसरे की पसंद-ना पसंद को भी जानते है। पर जब कुछ बातें छिपाई जाती है और बाद में वो सामने आती है तो सब गड़बड़ हो जाता है। मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है। यहां पर एक शादी की आधी रस्में पूरी हो चुकी थीं और फेरे सुबह होने थे। बस इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बारात आई थी। धूम-धड़ाके से पहुंची बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की गई। साथ ही कुछ और रस्में भी हुई। खाने-पीने के बाद सात फेरों के लिए जब दूल्हे को मंडप पहुंचाया जाने था उस दौरान दूल्हे को चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। जैसे ही वह जमीन पर गिरा तो दुल्हन के भाई दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छीटें मारने लगे और सिर सहलाने लगे। इसी बीच दूल्हे की विग दुल्हन के भाई के हाथ में आ गई। ये देखकर सभी भौचक्के रह गए। जबकि दुल्हन के परिवार को इसके बारे में जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें:दादी को गोद में उठा दादा ने सबके सामने की ऐसी हरकत, वीडियो हुई वायरल
जैसे ही दुल्हन को पता चला कि दूल्हा गंजा है, उसने फेरों के लिए में जाने से इनकार कर दिया। समझाने के बाद भी वह अपनी बात पर अड़ी रही। मामला स्थानीय थाने तक पहुंचा लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। बाद में, एक पंचायत बुलाई गई और लड़की के परिवार ने कहा कि उन्होंने शादी के लिए 5.66 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने उनकी मांग मान ली और दुल्हन के पिता को पैसे लौटा दिए। बारात बिना दुल्हन के कानपुर लौट आई। दुल्हन के चाचा ने कहा कि दूल्हे के परिवार को यह बात नहीं छिपानी चाहिए थी कि वह गंजा था। उन्होंने कहा कि हम दुल्हन को मानसिक रूप से तैयार कर सकते थे और वह चौंकती नहीं। आप असत्य पर शादी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। परियार थाना प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
–आईएएनएस