- Advertisement -
नई दिल्ली। सब्जी बेचने वाले की बेटी का निकाह था। पिता ने दहेज में पल्सर बाइक खरीदकर दी। पर दूल्हे ने मुंह फाड़कर दहेज में अपाचे बाइक और 4 तोले की चेन मांग ली। काफी समझाइश के बाद भी जब लड़के वाले नहीं माने तो लड़की वालों ने दूल्हे समेत 4 बरातियों का सिर मूंड दिया।
मामला यूपी के खुर्रमनगर स्थित जियाउल हक पार्क का है। लड़की के पिता ने बेटी का रिश्ता बाराबंकी के लड़के अब्दुल कलाम के साथ तय किया था। दूल्हा करीब 150 बरातियों के साथ पहुंचा था। काजी भी मौके पर मौजूद था। निकाह से पहले दूल्हे और उसके भाइयों ने अचानक पल्सर की बजाय अपाचे बाइक और 4 तोले के हार की मांग की दी। घरातियों ने खूब मान-मनौव्वल और मनुहार की पर दहेज लोभी नहीं पसीजे।
दुल्हन पक्ष का धैर्य दे दिया तो उन्होंने दूल्हे और उसके दहेज लोभी लोभी रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। दूल्हे समेत चार लोगों को सिर मूड़ दिया। मामला और भड़कता, इससे पहले दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने डायल 100 पर सूचित किया। पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई।
- Advertisement -