-
Advertisement
ब्रिटिश ब्लॉगर ने 91 देशों की यात्रा कर ढूंढा सबसे खराब शौचालय, खर्च किए 1.3 करोड़
Last Updated on September 26, 2022 by sintu kumar
आजकल बहुत सारे लोग ब्लॉगिंग कर रहे हैं और लोगों को कई तरह की चीजों से रूबरू करवा रहे हैं। हाल ही में एक ब्रिटिश ब्लॉगर ने दुनिया के सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय (Public Toilet) को खोजने के लिए 90 से ज्यादा देशों में 1.2 लाख किलोमीटर की यात्रा की। अपनी इस यात्रा के लिए उन्होंने 150,000 पाउंड यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, यहां पढ़ें इससे जुड़ी खास बातें
ब्रिटिश ब्लॉगर (British Blogger) ग्राहम का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों को ढूंढने की उनकी जिज्ञासा उनकी मोरक्को में पहली विदेशी छुट्टी पर जगी। उन्होंने दुनिया भर में देखे गए सबसे खराब शौचालयों के बाहर का चित्र भी बनाया। उन्होंने बताया कि दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय उन्हें ताजिकिस्तान में मिला।
ग्राहम ने बताया कि ताजिकिस्तान (Tajikistan) का शौचालय इतना बुरा है कि इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों को धूप में सुखाए गए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस टॉयलेट की कपड़े की दीवारों का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की तरह किया जाता है।
जानकारी के अनुसार, ग्राहम ने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया। इसके बाद उन्हें ताजिकिस्तान में सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला। ग्राहम ने अपनी नई किताब टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर में 36 सार्वजनिक शौचालयों को शामिल किया है। उनकी इस लिस्ट में बांग्लादेश और चीन का एक सार्वजनिक टॉयलेट भी शामिल है।