- Advertisement -
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया जब एक सगे भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बहन के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया। लड़की विकलांग (disabled) है उसे बोलने और सुनने में दिक्कत है। पुलिस (Police) ने आरोपी भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग (Minor) बताए जा रहे हैं। भाई की उम्र 12 साल बताई जा रही है।
मामला मेरठ (Meerut) के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पहले लड़की को एक खाली मकान में ले जाया गया, जहां पर घटना को अंजाम दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब लड़की घर के बाहर खेल रही थी ,उसका भाई और उसके दोस्त लड़की को फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। जब लड़की ने विरोध किया तो उसका गला घोंटने की कोशिश भी की गई। सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने सुधार गृह भेज दिया है।
- Advertisement -