- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में दो सगे भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है। जापानी पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह दोनों के शव पड़े हुए मिले। दोनों की हत्या चाकू मारकर की गई है। मृतक युवकों की पहचान दिल्ली के कराला गांव निवासी आशु और अंकुश के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और दोनों की उम्र करीब 21-22 वर्ष थी। जिस पार्क में दोनों भाईयों का मर्डर हुआ है, उसे पॉइंट के नाम से जाना जाता है। जहां बड़ी तादाद में प्रेमी युगल आते हैं। मृतक युवकों से लूटपाट होने जैसे कोई साक्ष्य नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि मर्डर की वजह कोई लव एंगल भी हो सकता है। क्योंकि मर्डर Valentine’s Day के दिन हुए हैं। बहरहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- Advertisement -