- Advertisement -
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में बजट पेश करने वाली हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। यह बैठक पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। अब कुछ देर में बजट पेश होगा।बजट से पहले एक खास चीज जो देखने को मिली वह ये है कि इस बार ब्रीफकेस में बजट नहीं आया है।
हर बार जब बजट की तस्वीर आती है तब वित्त मंत्री के हाथ में एक ब्रीफकेस रहता है, लेकिन इस बार कुछ अलग नजारा दिखा। उनके हाथ में एक मखमली लाल कपड़ा था जिसमें बजट की कॉपी बंद थी। लाल कपड़े पर अशोक स्तंभ का चिन्ह बना हुआ है। निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पूरी टीम नजर आई। चीफ इकॉनोमिक एडवाइज़र के. सुब्रमण्यम ने कहा कि ये भारतीय परंपरा है। हम पश्चिमी सभ्यता से अलग दिखना चाहते हैं क्योंकि ये बजट नहीं है, ये एक बही खाता है।
अब से कुछ देर में लोकसभा में बजट पेश होगा। इससे पहले बजट की प्रतियां लोकसभा में पहुंचनी शुरू हो गई हैं। ये प्रतियां सभी सांसदों को दी जाएंगी। प्रतियों का पिटारा अब से कुछ देर में खुलेगा और फिर बजट में क्या है देश के सामने आएगा।बजट में पैतृक संपत्ति पर 5 से 10 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है। टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। मध्य वर्ग को टैक्स में छूट मिल सकती है। सभी के लिए स्लैब 5 लाख किया जा सकता है। इसके अलावा उद्योग जगत को तोहफा मिल सकता है।
- Advertisement -