-
Advertisement
Budget 2020: एक खबर में जानें क्या हुआ महंगा, क्या हुआ सस्ता, ये रही लिस्ट
Last Updated on February 1, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को देश का आम बजट 2020-21 (Budget 2020-21) पेश किया। महंगाई के दौर से गुजर रहे लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। ऐसे में इस बजट में अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। हालांकि कुछ ऐलान ऐसे भी हुए हैं जिसके बाद आम लोगों की जरूरत की चीजें महंगी हो जाएंगी। इसके अलावा ऐसी कई प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं, जिन पर आम लोगों को राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि क्या महंगा हुआ है और किस प्रोडक्ट के कम हुए हैं दाम-
जानें क्या हुआ सस्ता
- अखबार के लिए कागज, हल्के लेपित पेपर के आयात पर सीमा शुल्क 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
- प्यूरिफाइड टेरेफेथिक एसिड (पीटीए) पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी हटा दी गई है।
- कच्ची चीनी के लिए सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।
- कृषि-पशु आधारित उत्पादों, टूना चारा, स्किम्ड दूध पर सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।
- मादक पेय, सोया फाइबर, सोया प्रोटीन के लिए सीमा शुल्क पर छूट दी गई है।
जानें क्या हुआ महंगा
- पंखे महंगे, कस्टम ड्यूटी 10 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद हुई।
- स्टेशनरी होगी महंगी, कस्टम ड्यूटी 10 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद की गई।
- मोबाइल फोन होंगे महंगे।
- विदेशी फर्नीचर पर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 25 फीसद हुई।
- घरेलू उपकरणों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर हुई 20 फीसद।
- सिगरेट और तंबाकू पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी, होंगे महंगे।
- ऑटो और ऑटो पार्ट पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी। होंगे महंगे।
- इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस होंगे महंगे।
- आयातित फुटवेयर और फर्नीचर पर बढ़ेगी कस्टम ड्यूटी।
- फुटवेयर पर सरकार ने टैक्स 25% से बढ़ाकर 35% कर दिया है। इससे देश में सस्ते जूते-चप्पल का आयात बढ़ने पर रोक लगेगी।
- अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का दायरा एक साल बढ़ा दिया गया है।
- विदेशी निवेश को 9 फीसद से बढ़ाकर 15 फीसद किया गया है।
- कॉर्पोरेट बांड में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाई गई है।