- Advertisement -
शिमला। विधानसभा का Budget Session आज से शुरू हो गया है। विधानसभा परिसर में पहुंचते ही सीएम Jai Ram ने सलामी ली, उसके बाद आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने उनका Welcome किया। इसके बाद Jai Ram ने मुख्य सचिव विनीत चौधरी व अन्य अधिकारियों से बैठक की। बैठक के बाद सीएम Jai Ram विधानसभा कक्ष में पहुंचे। सदन में आज सीएम जयराम ठाकुर इस वित्त वर्ष का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। वहीं आज सदन में प्रश्नकाल में कई अहम मुद्दे भी उठेंगे। सीएम जयराम ठाकुर और वन मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन में पेश करेंगे। सदन में आज जहां इको टूरिज्म का मुद्दा उठेगा, वहीं, जनजातीय इलाकों के कर्मचारियों और सेना के कर्मचारियों को नौतोड़ भूमि देने का मामला उठेगा। कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाएंगे। वहीं, इको टूरिज्म योजना को लेकर भी प्रश्न आज लगा है। कांग्रेस सदस्य ठाकुर राम लाल ने इस संबंध में सवाल लगाया है और इसमें इस योजना को लेकर जानकारी मांगी गई है।
- Advertisement -