- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session of Himachal Pradesh vidhan sabha) के दूसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरु हुई। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह( EX CM Virbhadra Singh) भी आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने पहले दिन विस की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया था।
सदन में सबसे पहले सोलन की पूर्व विधायक नेजर कृष्णा मोहिनी के निधन पर शोक जताया गया। सीएम जयराम ने कृष्णा मोहिनी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें दमदार व बेबाक महिला बताया। सीएम ने कहा कि कृष्णा मोहिनी एक साहसिक और शालीनता वाली नेता थी। कृष्णा मोहिनी सोलन विधानसभा क्षेत्र से 1998 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुन कर विधानसभा सदन में आई थी।कृष्णा मोहनी दो बार सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही। वे हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष रही और नैतिक शिक्षा पर उन्होंने अपना योगदान दिया। सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सहजल, विधायक राकेश सिंघा, सुखविंदर सिंह सुखू, विक्रमादित्य सिंह राकेश पठानिया, लखविंदर राणा सहित कई विधायकों ने उनके निधन पर शोक जताया इसके अलावा बनीखेत से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी की माता के निधन पर भी शोक जताया।सदन में कृष्णा मोहनी औऱ आशा कुमारी की मां की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
- Advertisement -