- Advertisement -
आनी। पौराणिक विशेषताओं को समेटे वाहय सिराज क्षेत्र के निरमंड में बूढी दिवाली मेले में प्राचीन संस्कृति का निर्वहन किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन 3 से 6 दिसंबर तक देवता चम्भू के सानिध्य में हो रहा है। बूढ़ी दियाउडी मेले का आयोजन प्राचीन काल से जिला कुल्लू के निरमंड गांव के दशनामी अखाड़े में दीपावली से ठीक एक मास बाद मार्गशीर्ष की अमावस्या की रात को किया जाता है। इस त्योहार का दीपावली से कोई संबंध नहीं है।
- Advertisement -