- Advertisement -
सतारा।दुनियाभर में रोज ही कई सारे अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। ताजा मामला सतारा जिले का है जहां स्थित मांडवे गांव में रहने वाली साधना पाटिल नामक एक महिला अपने भाई सुनील को राखी बांधने गई थी। साधना ने चोरी के डर से अपना 5 तोले का मंगलसूत्र भैंस के चारे में छिपा दिया। इसके बाद साधना निश्चित होकर सो गई। सुबह उठकर साधना ने सबसे पहले अपने मंगलसूत्र को भैंस के चारे में टटोला तो साधना हैरान रह गई क्योंकि भैंस ने चारे के साथ डेढ़ लाख रुपये का मंगलसूत्र भी खा लिया था।
सुनील ने अपनी बहन को दुखी देखकर लोगों से सलाह ली की भैंस के पेट से मंगलसूत्र कैसे निकाला जाए। एक रास्ता था की भैंस के गोबर करने का इंतज़ार करें, लेकिन क्या पता गोबर में मंगलसूत्र निकलेगा।भैंस के पेट से मंगलसूत्र को निकाल ने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक डॉ। नितीन खाडे ने भैंस की सर्जरी करने को कहा। फिर उसी दिन भैंस की सर्जरी की गई, और सफ़लतापूर्वक मंगलसूत्र भैंस के पेट से बाहर निकाला गया। मंगलसूत्र पाकर साधना पाटिल तो खुश हो गई, लेकिन बेचारी भैंस को अपना पेट फाडवाना पड़ा। हालांकिअब भैंस की तबीयत ठीक है।
- Advertisement -