- Advertisement -
नोट गिनने के लिए बैंक में मश्ीन की मदद ली जाती है,लेकिन यहां तो गजब की तरकीब अपनाई गई है। कोरोनाकाल के दौरान किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए एक शख्स ने अपना हाथ या अंगूठा गंदा करने के बजाए एक भैंस की मदद ले डाली। आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नोट गिनने के दौरान जब उसका अंगूठा सूख जाता है तो वह अंगूठा भैंस के आगे करता है,भैंस जीभ बाहर कर उसका अंगूठा गीला कर देती है। उसके बाद वह फिर से नोट गिनना शुरू कर देता है। वीडियो को इस वक्त तक हजारों लाइक्स व कामेंट मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है,हर बैंक में एक काउ काउंटर होना चाहिए। तो कोई भैंस को कैशियर की नौकरी देने की वकालत कर रहा है।
- Advertisement -