- Advertisement -
नाहन। 50 हजार की आबादी पार कर चुके नाहन शहर में अब आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने में कुछ आसानी होगी। दरअसल शहर की तंग गलियों में फायर टेंडर का पहुंचना बड़ा मुश्किल था, मगर अब बुलेट के जरिए फायर कर्मी तंग गलियों में जाकर जल्द आग पर काबू पाएंगे जो शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
खासकर हाउस फायर को काबू करने में यह फायर टेंडर कारगर साबित होगा। नाहन शहर में जब भी आगजनी की घटना होती है तो इस को काबू करना फायर कर्मियों के लिए मुश्किल हो जाता है, क्योंकि शहर की तंग गलियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है, जिसके चलते आगजनी की घटना पर जल्द काबू पाने में दिक्कत पेश आती थी।
फायर अफसर शिवानन्द शर्मा ने बताया कि इस बुलेट के जरिए कर्मचारी जल्द मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा सकेंगे। यह बुलेट पूरी तरह से आधुनिक सुविधा से लैस है। इसके अलावा नाहन फायर स्टेशन को विभाग की तरफ से एक कंबाइंड फायर टेंडर भी मिला है। इस बुलेट के जरिए सूचना मिलने के कुछ समय के बाद ही दो फायर कर्मचारी मौके पर पहुंच सकते हैं। यूरो टेक्नोलॉजी से लैस इस बुलेट में आग बुझाने के दो सिलेंडर सहित कई ऐसे आधुनिक उपकरण लगे हैं जिनके जरिये मिसड प्रणाली से आग पर काबू पाया जा सकता है। फायर कर्मियों की मानें तो इन उपकरणों से कितनी भी आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। बुलेट फायर टेंडर निश्चित तौर पर नाहन शहर व आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।
- Advertisement -