Home » HP-1 •
सोलन » बिलासपुर: खाई में गिरी HRTC की बस, 2 की मौत, 25 घायल
बिलासपुर: खाई में गिरी HRTC की बस, 2 की मौत, 25 घायल
Update: Wednesday, December 26, 2018 @ 9:53 PM
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित जामली में एक बुधवार शाम एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। 27 यात्रियों को लेकर नालागढ़ से वाया स्वारघाट जयनगर जा रही बस जामली से थोड़ा आगे अचानक सड़क से पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के अनुसार बस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक पुरूष और एक महिला शामिल हैं।
घटना के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
मिली जानकारी के मुताबिक़ घटना के एक घंटे बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। जिसके बाद घायल यात्रियों को वहां से निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट