- Advertisement -
नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) प्रोग्राम ने एक बस कंडक्टर को लखपति बना दिया है। 12वीं पास कंडक्टर को केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के लिए 18 साल तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि 25 लाख जीतने के बाद उसने क्विट कर दिया, जबकि उसने सवाल का जवाब सही दिया था। अगर क्विट नहीं करता तो 25 लाख के बदले उसे 50 लाख रुपए मिलते।
यह कहानी है ओडिशा के बस कंडक्टर रवि कुमार की। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। रवि 18 साल से केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का सपना देख रहे थे।अमिताभ बच्चन को उन्होंने बताया कि वह 12वीं तक पढ़े हैं। बीएससी की पढ़ाई उन्होंने बीच में ही छोड़ दी। रवि पहले कैंटीन चलाते थे, साथ ही बस कंडक्टर का काम भी करते थे। केबीसी के मंच पर सवालों का जवाब देकर रवि ने 25 लाख रुपये जीते। इसकी खुशी उनके चेहरे पर देखते बन रही थी। 50 लाख के सवाल से रवि ने रिस्क लिए बिना शो से क्विट कर दिया। उनके पास सभी लाइफलाइन्स भी खत्म हो गई थीं। हालांकि, गेम खत्म करने के बाद उन्होंने सवाल का जो जवाब दिया वो एक दम सही था।
- Advertisement -