-
Advertisement
बाइक-स्कूटी लेने से पहले जरूरी टिप्स
Last Updated on April 3, 2021 by Sintu Kumar
अगर आप बाइक-स्कूटी खरीदने जा रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर जरूर फरमाए। हम आपको वीडियो स्टोरी के जरिए भी समझाने का प्रयास करेंगे कि इंश्योरेंस को लेकर आपको क्या करना है। इंश्योरेंस प्रीमियम की बढ़ती लागत के बीच सही पॉलिसी का चयन बेहद जरूरी है। पॉलिसी के साथ एड.ऑन कवर लेना या नहीं ये भी समझने की जयरत है। थर्ड पार्टी या कंप्रिहेंसिव कवर में कौन बेहतर होगा इसकी भी आपको पूरी जानकारी इस रपट में मिलेगी।
सबसे पहले बात करेंगे थर्ड पार्टी या कंप्रिहेंसिव कवर की। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जो थर्ड पार्टी को नुकसान होने पर वित्तीय भरपाई करता है। थर्ड पार्टी में प्रॉपर्टी या व्यक्ति दोनों शामिल होते हैं। दूसरी तरफ कंप्रिहेंसिव कवर वो होता है जो थर्ड पार्टी के सहित वाहन को किसी भी नुकसान और व्यक्तिगत कवर प्रदान करता है। ये कवर आपको मानव निर्मित आपदाओं,आगए प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं व संबंधित विपत्तियों की घटनाओं से आपकी बाइक या स्कूटी को बचाता है।
अब हम बात करेंगे एड.ऑन कवर की। क्योंकि कंप्रिहेंसिव कवर सभी तरह के नुकसान की भरपाई नहीं करता। इसलिए आपको एड.ऑन कवर का चयन करना पड़ेगा। हालांकि, एड.ऑन कवर जोड़ने से प्रीमियम