-
Advertisement
शीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत
Last Updated on December 30, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। उत्तर भारत में 31 दिसंबर तक रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस समय देश के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी के बाद शीतलहर में कमी आने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से राज्यों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है। भारत मौसम विभाग यानि आईएमडी के अनुसार राज्यों के लिए ऑरेंज चेतावनी भी जारी की गई है। हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिन शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।