- Advertisement -
नई दिल्ली। लूटपाट के इरादे से ड्राइवर बनकर कैब चलाने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात एक लड़की को बिठा लिया। बाद में उसने अपने एक साथी के साथ जब उसका रेप करने की कोशिश की तो लड़की ट्रांसजेंडर निकली। फिर दोनों ने उसे गोली मारकर कार से बाहर फेंक दिया।
लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। डॉक्टरों ने कहा कि उसके पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से होंडा अमेज कार, दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी युवक सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: चरस के साथ धराई युवती निकली प्रेग्नेंट, दोस्त पर लगाया रेप का आरोप
आरोपी सागर उर्फ लंपक (24) ड्राइवर बनकर कैब चलाता था और इसी दौरान लोगों से बातचीत के दौरान फ्रेंडली हो जाता था। वह बातचीत में उनकी डीटेल लेकर बाद में लूटपाट को अंजाम देता था। लंपक ने पुलिस को बताया कि अपने सहयोगी चंद्रकांत के साथ मिलकर उसने त्रिलोकपुरी के पास एक लड़की को कैब में बिठाया। बारापुला पुल पर जाकर सुनसान जगह देखकर दोनों ने उसका रेप करने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह लड़की नहीं, बल्कि एक ट्रांसजेंडर है। दोनों ने उसे गोली मारकर कार से बाहर फेंक दिया।
- Advertisement -