- Advertisement -
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की बैठक में एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का मानदेय 6 हजार से 7 हजार करने का मंजूरी दी है। यह एसपीओ जम्मू कश्मीर बार्डर पर चंबा व लाहुल स्पीति में अपनी सेवाए दे रहे हैं। साथ ही पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) में विभिन्न श्रेणियों के 21 पद सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की है। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग में क्लर्क के 10 और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में क्लर्क के चार पदों को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) (Junior Office Assistant (IT)) में बदलने की मंजूरी दी है। यह पद भी अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। सुन्नी, खलीणी व कल्पा बाल आश्रम में सात पद विभिन्न श्रेणियों के भरने को मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट ने बालचौकी मंडी (Balchowki Mandi) में उप रोजगार कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए जरूरी पद सृजित कर उन्हें भरने का भी निर्णय लिया है। कैबिनेट ने पदर मंडी में नई खुली फायर पोस्ट में विभिन्न श्रेणियों के 17 पद भरने के साथ दो नए वाहन उपलब्ध करवाने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा गोहर मंडी में फायर सब स्टेशन खोलने की सहमति प्रदान की है। इसमें 23 पद विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे। तीन वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। कैबिनेट ने ऊना जिला के हरोट व दीहार में सीएचसी खोलने को भी मंजूरी प्रदान की है। जरूरी पद सृजित कर उन्हें भरने को भी मंजूरी प्रदान की है। बिलासपुर के श्रीनैना देवी में बीएमओ ऑफिस खोलने का भी निर्णय लिया है। 15 पद सृजित कर इन्हें भरने को मंजूरी दी है। सीएचसी मार्कंडेय बिलासपुर को 50 बिस्तर का सीविल अस्पताल करने को भी मंजूरी दी है। 18 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति दी है। बसदेहरा ऊना में भी बीएमओ ऑफिस खोलने को मंजूरी दी है। तीन पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी है।
- Advertisement -