- Advertisement -
शिमला। नूरपुर स्कूल बस हादसे में अपनी जान गवाने वाले मासूमों की आत्मा की शांति के लिए सिस्को संस्था ने शिमला में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। शिमला के लाल बहादुर शास्त्री चौक पर सिस्को संस्था के सदस्यों ने इकट्ठा होकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी संस्था के साथ दो मिनट का मौन भी रखा। सिस्को संस्था के प्रदेशाध्यक्ष महेश ठाकुर ने हादसे पर दुःख जताया।
- Advertisement -