- Advertisement -
Car Accident : राजगढ़। नेरिपुल-छेला मार्ग पर दोपहर को एक आयशर गाड़ी के खाई में गिरने से एक नेपाली की मौत हो गई है। साथ ही एक गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ के नेरिपुल-छेला मार्ग पर दोपहर को एक आयशर गाड़ी ( इकोमेट) दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में चालक व परिचालक दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
एसएसआई सीता राम ने बताया कि यह हादसा नेरिपुल-छेला मार्ग पर धाली गांव के समीप हुआ है। हादसे में प्रमोद (31 )पुत्र मोहन निवासी चौपाल व इंद्र सिंह (नेपाली ) बुरी तरह से घायल हुए। दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया गया, जहां बाद में दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से सोलन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इंद्र सिंह (नेपाली ) की मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
- Advertisement -