Skid हुई Car सीधी खाई में जा गिरी, 1 की मौत, एक Injured
Update: Tuesday, January 30, 2018 @ 11:39 AM
नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ इलाके में एक मारूति कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम राजगढ़ के उलख के समीप एक मारूति (एचपी16-3400) स्किड होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टपरोली के कतोगा निवासी 42 वर्षीय देवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उलख गांव का रहने वाला पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।