Home » क्राइम / हादसा » तेज रफ्तार का कहर : 4 महिलाओं को रौंदते हुए Rain Shelter से टकराई Car
तेज रफ्तार का कहर : 4 महिलाओं को रौंदते हुए Rain Shelter से टकराई Car
Update: Tuesday, February 13, 2018 @ 1:31 PM
ऊना। तेज रफ्तार का कहर ऊना-चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह रक्कड़ के समीप देखने को मिला। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को अस्पताल पहुंचा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक कार सुबह करीब दस बजे ऊना से नंगल की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते रक्कड़ से निकट कार अनियंत्रित हो गई और रेन शेल्टर से जा टकराई।

साथ ही शेल्टर को भी खासा नुकसान पहुंचाया। चारों घायल महिलाओं को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि
कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया सभी घायलों को उपचार दिया गया है। उधर, डीएसपी कुलविंदर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।