- Advertisement -
Six People Injured : मंडी। चालक को हल्की सी नींद की झपकी क्या आ गई, छह लोगों की जान पर बन गई। मंडी के साथ लगते सौली खड्ड के समीप बुधवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि सभी घायल सुरक्षित है, लेकिन ब्यास नदी में गिरी कार पूरी तरह से चकानाचूर हो गई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोहतक के पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे, जब वह मंडी के समीप सौली खड्ड के पास पहुंचे तो चालक को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे ब्यास नदी में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे, जिन्हें हलकी चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद घायलों के लिए ट्रक यूनियन औऱ सैनिक अस्पताल के कर्मचारी फरिश्ता बनकर आए। ब्यास नदी में फंसे लोगों को इन्होंने ही बाहर निकाला। वहीं, डीएसपी मंडी का कहना है कि हादसे के सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -