बिलासपुर: गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 1 गंभीर
Update: Thursday, November 29, 2018 @ 12:23 PM
बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर में स्थित रठोह सुई सुराहड़ में एक कार के गहरे खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद दोनों को मार्कण्ड अस्पताल लाया गया। जहां पर घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
मृतक की पहचान प्रताप सिंह सपुत्र सोहन लाल 35 वर्ष सनाली के रूप में हुई है। जबकि घटना में राकेश सपुत्र संत राम उम्र 28 वर्ष कंधर सोलन घायल हो गया। जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खारसी चौकी की पुलिस अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का कारण तलाशने में जुटी हुई है।