- Advertisement -
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर स्वारघाट से करीब सात किलोमीटर दूर बनेर नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। यहां पर दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चालक की पहचान राजीव (23) पुत्र सुशील कुमार निवासी 109 डीडीए फ्लैट नई दिल्ली और महिला की पहचान पारुल सिंह पी आर्या निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। ये लोग मनाली से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
- Advertisement -