- Advertisement -
पश्चिम बंगाल जा रहा मालवाहक जहाज (Cargo Ship) हादसे का शिकार हो गया है। हादसा झारखंड के साहिबगंज के राजमहल से पश्चिम बंगाल के मालदा के बीच हुआ है। फेरी घाट पर गंगा नदी में चल रहा मालवाहक जहाज डूब (Drowned into Ganga) गया है। इस हादसे में आठ लोग लापता बताए गए थे। प्रशासन की ओर से किए गए राहत बचाव कार्य में छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन दो लोग अभी भी लापता हैं। बता दें कि गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा जहाज पर सवार आठ ट्रक भी डूब गए हैं, ये ट्रक पत्थर से लदे हुए थे।
मालदा प्रशासन ने जानकारी दी है कि गंगा नदी में जहाज डूबने से आठ लोग लापता हो गए थे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन में छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी बचे हुए दो लोगों का पता नहीं चल पाया है। राजमहल से पश्चिम बंगाल (West Bengal)के मानिकचक तक चलने वाला पानी का जहाज लैंडिंग के समय नदी में पलट गया। इस हादसे में आठ लोगों समेत पत्थर से भरे आठ ट्रक भी पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि आठ गाड़ियां एक तरफ लोड की हुई थीं, जिसकी वजह से जहाज पलट गया।
- Advertisement -