- Advertisement -
मोहाली। फेमस रैपर और पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) के खिलाफ उनके मखना गाने में महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने पर मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ मोहाली (Mohali) के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ मोहाली के मटौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पर पुलिस ने सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
पंजाब राज्य महिला आयोग (Punjab State Women’s Commission) की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि इस गीत में हनी सिंह ने खुद को ‘वूमेनाइजर’ बताते हुए महिलाओं और उनके चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। इसी गाने को लेकर पहले हनी सिंह से जवाब भी मांगा गया था। मनीषा गुलाटी ने एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखकर विरोध दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने ये भी मांग की थी कि इस तरह के गानों को बैन कर दिया जाना चाहिए। बता दें हनी सिंह के पॉपुलर ट्रैक मखना को 21 दिसंबर को टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया। इस गाने को दर्शको ने खूब पसंद भी किया था।
- Advertisement -