-
Advertisement
Shahpur में रह रही पाकिस्तानी महिला का Visa खत्म, केस दर्ज
Last Updated on April 23, 2020 by
शाहपुर। चड़ी में वर्ष 2013 से रह रही एक पाकिस्तानी महिला का वीजा एक्सपायर (Visa expire) होने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। पाकिस्तानी मूल की मीना गोपाल वर्ष 2013 में जिला कांगड़ा (District Kangra) में आई थी। वर्ष 2014 में महिला ने चड़ी के एक युवक के साथ शादी की थी।
शादी के बाद वह अपने पति व बच्चों के साथ यहां रही रही है लेकिन 20 मार्च को महिला का वीजा खत्म हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया लेकिन फिर जमानत पर उसे छोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हु्ए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि महिला को दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास में जाकर क्लीयरेंस लेनी होगी।