- Advertisement -
Pocso Act : केरल में एक 12 वर्ष की उम्र के लड़के ने 16 वर्ष की एक किशोर युवती को गर्भवती कर दिया। किशोर युवती ने एक लड़की को जन्म दिया है। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता उसकी मौसेरी या चचेरी बहन है। दोनों आसपड़ोस में रहते हैं। बच्चा अब 14 वर्ष का हो गया है और आठवीं कक्षा में पड़ रहा है, जबकि लड़की अब 18 वर्ष की हो गई है। घटना पिछले साल लगभग फरवरी माह की है।
इसके बाद किशोरी ने पिछले नवंबर 2016 में केरल के एर्नाकुलम जिले के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। तो वहीं अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्ची का पिता 12 वर्षीय बच्चा ही है। तो वहीं तिरवनंतपुरम मेडिकल काॅलेज एंड अस्पताल के के एंडोक्रोनोलजी विभाग के प्रमुख डाॅ पीके जब्बार के मुताबिक, बच्चे में संभवतरू असामयिक यौवन की स्थिति बनी है। इसके चलते वह बहुत कम उम्र में यौवन के लक्षण आने लगते हैं। यह बहुत हैरान करने वाला मामला नहीं है। हालांकि उनकी जानकारी में देश में अब तक 12 वर्ष की उम्र में पिता बनने का मामला अब तक सामने नहीं आया है। बता दें लड़कियों में यौवन की शुरूआत 10 से 14 वर्ष जबकि लड़कों में 12 से 16 वर्ष के बीच होती है।
- Advertisement -