-
Advertisement
कर्फ्यू आदेशों के उल्लंघन पर Car चालक पर केस, जमानत पर किया रिहा
नाहन। उपमंडल संगड़ाह के पिपलीघाट गांव के समीप पुलिस ने कर्फ्यू (Curfew) आदेशों की अवहेलना पर एक गाड़ी को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक (Driver) कर्फ्यू आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपनी कार (Car) में चार अन्य लोगों को बिठाकर ददाहू से वापस माईना बाग की ओर ले जा रहा था। इस पर संगड़ाह पुलिस ने उंगर-कांडो गांव के चालक 35 वर्षीय कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने चालक को जमानत पर रिहा कर दिया।
यह भी पढ़ें: Una: कर्फ्यू आदेशों के उल्लंघन पर नपे तीन, मारपीट मामले में 3 पर Case
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगड़ाह थाना की टीम नियमित गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान एक आल्टो कार एचपी 79-7707 का चालक कल्याण सिंह माइना-बाग के इंद्रजीत, बाला देवी व शुभम आदि यात्रियों को उनके घर वापस छोड़ने जा रहा था। जांच के दौरान चालक के पास कोई अनुमति पत्र नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया है।

