-
Advertisement
क्वारंटाइन जंप कर जंगल में चला गया बकरी चराने, Police ने दर्ज किया केस
Last Updated on April 30, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। बाहर से आए लोगों को 28 दिन तक क्वारंटाइन (Quarantine) में रहना जरूरी है। अगर कोई इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी कड़ी में शाहपुर पुलिस थाना में दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस थाना शाहपुर के तहत चंदरूह गांव के अक्षय कुमार के होम क्वारंटाइन में रहने के आदेश दिए गए थे। होम क्वारंटाइन के आदेशों की अवहेलना करके जंगल में बकरी चराने चला गया। वहीं, कुठार में मनोज कुमार को भी होम क्वारंटाइन किया गया था। वह होम क्वारंटाइन के आदेशों की अवहेलना करके खेतों में काम कर रहा था। पुलिस (Police) ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Rohtang Marg पर राहनीनाला के पास हिमस्खलन, मढ़ी में सात घंटे तक फंसे रहे किसान-बागवान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group