- Advertisement -
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmadnagar) जिले से दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीग जमात के मरकज मामले (Markaj Case) से मिलता जुलता मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां स्थित एक मस्जिद में 10 विदेशी लोगों को छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने मस्जिद में विदेशियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर छापा मारकर 10 विदेशी लोगों (Foreign Nationals) को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया है। जिले की नेवासा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
पुलिस ने केस सेक्शन 188 के तहत दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए विदेशी नागरिकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के मरकज मामले से उनके सम्बन्धों के बारे में भी जांच की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में तबलीग जमात के मरकज में हुए धार्मिक आयोजन में शामिल हुए लोगों का कनेक्शन 19 राज्यों तक है। जमात में शामिल जो लोग लौटे वो देश के 19 राज्यों में फैले हैं। इन लोगों में हिमाचल प्रदेश के भी 18 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरकज पर धार्मिक आयोजन के वक्त वहां 3 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। मरकज से निकाले गए लोगों में 24 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
- Advertisement -