- Advertisement -
ऩई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ (Chowkidar Chor Hai) वाले बयानों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उलझते दिख रहे हैं। एक वकील की याचिका पर इधर आरा के सिविल कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया है, उधर पटना CJM कोर्ट ने उन्हें पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर समन जारी कर दिया है।
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से बार-बार ‘चौकीदार चोर है’ कहने के लिए उकसा रहे थे। रैली में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
पटना CJM कोर्ट का समन जारी
बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ पटना CJM कोर्ट ने समन जारी किया गया है। यह मुकदमा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने दायर किया था। इसी पर सीजीएम शशिकांत राय ने आईपीसी की धारा 500 के तहत संज्ञान लिया और समन जारी किया है। राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को कर्नाटक के बेलूर क्षेत्र के ककोर में हुई एक चुनावी सभा में मोदी उपनाम वालों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
- Advertisement -