- Advertisement -
नई दिल्ली। अगले साल यानी 2019 में CBSE की दसवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह खास खबर है। CBSE ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को और आसान कर दिया है। स्टूडेंट्स को अब इंटरनल और बोर्ड एग्जाम में अलग-अलग पास होने की जरूरत नहीं है। नियम में बदलाव के तहत अब थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स पास होने के लिए लाना जरूरी होगा।
पहले स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाकर पास होना होता था। CBSE के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है, ”साल 2019 से 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले छात्रों को इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड एग्जाम में अलग-अलग पास होने की स्कीम से छूट दिया गया है। यानी अब उनको पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में मिलाकर 33 नंबर लाने होंगे।”
नोटिफिकेशन में आगे कहा गया कि जो स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम में भाग नहीं लेंगे, उन्हें प्रैक्टिकल में 0 नंबर मिलेंगे और रिजल्ट की गणना भी उसी के अनुसार होगी। बता दें साल 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। नौंवी और ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लें। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है। 150 रुपए का शुल्क देकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- Advertisement -